फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा में बाधित एनएच पांच पर तीन दिन बाद दौड़े वाहन

विज्ञापन
नारकंडा में एनएच हुआ बहाल, 9 से 3 बजे तक हो रही निगम की बसों की आवाजाही। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारी बर्फबारी से नारकंडा में बाधित नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बहाल हो गया है। जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के लिए समय तय दिया है। जिसमें सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक ही निगम की बसों को चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बसों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा है। वहीं रामपुर के 14 रूटों पर निगम की बसों को आधे रास्ते तक ही भेजा जा रहा है, जबकि चार रूटों पर बसों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बाद यातायात के लिए अवरुद्ध एनएच-5 शुक्रवार को बहाल हो गया। उपायुक्त शिमला ने एहतियात के तौर पर सुबह 9 से शाम 3 बजे तक ही एनएच पर बसों को भेजने के निर्देश जारी किए हैं। शाम को तापमान कम होने के कारण सड़क पर बर्फ जमने लगती है और इससे वाहनों के स्किड होने का खतरा बना रहता है। इसीलिए प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए समय तय किया है। वहीं रामपुर डिपो के 4 रूट अभी भी पूरी तरह से ठप पड़े हैं और 14 ग्रामीण रूटों पर आधे रास्ते तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है। हालांकि रूट पूरी तरह से बहाल नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्हें पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। वहीं शुक्रवार को रामपुर डिपो की थड़ा, जघोरी, रोहडू वाया तकलेच और बागा सराहन रूट पर निगम की बसों की आवाजाही ठप रही। हालांकि रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र दरकाली जाने वाले मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
इस संबंध में परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि रामपुर से शिमला की ओर नारकंडा से सुबह नौ से तीन बजे तक ही निगम की बसों की आवाजाही हो रही है, जबकि इसके बाद बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा जा रहा है। रामपुर के चार रूट पूरी तरह से ठप पड़े हैं और 14 ग्रामीण रूटों पर संभावित स्थानों तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें