फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। शनिवार रात को ऊंची चोटियों में और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके चलते समूचे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिले के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। वहीं ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने से सेब सीजन भी प्रभावित हो सकता है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों सेब सीजन चरम पर है।
विज्ञापन

शनिवार रात किन्नर कैलाश, छितकुल की थौला पहाड़ी, जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने झोरखंडन, नाको का रियोपुरगिल, बटसेरी का सिंगन, सांगला कंडा, निचार कंडा, भावावैली की ऊंची पहाड़ियों में ताजा बर्फ गिरी। जिले के निचले क्षेत्रों रिकांगपिओ, पोवारी, कड़छम, चोलिंग, टापरी, भावानगर, तरांडा, निगुलसरी और चौरा सहित अन्य इलाकों में बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को किन्नौर जिले के कल्पा का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड का प्रकोप बढ़ने से जिले के लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।
जिला में अभी कल्पा, पांगी, बारंग, ब्रुआ, शोंग, चांसू, सापनी, सांगला, बटसेरी, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मूरंग, ठंगी, लंबर, पूह, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, हांगो, रोपावैली, यंगथंग, ज्ञाबुंग, चांगो, सुमरा और शिलखर सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल पेड़ों पर ही है। ऐसे में जिले के बागवानों को चिंता सता रही है कि हिमपात सेब फसल को प्रभावित न करे।
विज्ञापन

उधर, पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने बताया कि रिकांगपिओ से काजा और शिमला सहित जिले भर के सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही बराबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें