फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मौसम ने बदली करवट, किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी, ठंड का बढ़ा प्रकोप
विज्ञापन

छितकुल, कुन्नोचारंग सहित अधिकांश ऊंचे क्षेत्रों में सुबह शुरू हुआ हिमपात
मौसम ने बागवानों की बढ़ाईं दुश्वारियां, कई क्षेत्रों में सेब सीजन अभी होना है शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों में शनिवार को हिमपात हुआ। सुबह से ही अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। जिले के हजारों बागवानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जिले के कई क्षेत्रों में अभी सेब सीजन शुरू होना है। ऐसे में बागवान खासे परेशान हैं।

किन्नौर जिले के ऊंचे इलाकों में शनिवार को हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर दिनभर रहा। समय से पहले बर्फबारी और बारिश के कारण समय से पहले ही ठंड ने दस्तक दे दी है। जिले के कई इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। शनिवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों छितकुल, सांगला कंडा, पानपो कंडा, रिकांगपिओ के सामने जौरखंडन, रियोपुरगिल, भावावैली की ऊंची पहाड़ियों, आसरंग, लिप्पा और कुन्नोचारंग में सुबह से ही हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित पूह, भावानगर, टापरी, निचार, तरांडा, निगुलसरी, चौरा में बारिश का दौर जारी है। जिले से अब तक देश और प्रदेश की मंडियों में केवल 30 प्रतिशत सेब ही भेजा गया है, जबकि कई ऊंचे क्षेत्रों में अभी सेब सीजन शुरू होना बाकी है। मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में अब बागवानों को अपनी फसलों को मंडी भेजने की चिंता सता रही है। किन्नौर की सांगला वैली, पूह खंड और कल्पा से अभी करीब 70 प्रतिशत सेब भेजना बाकी है। इस वर्ष जिले में सेब की बंपर फसल है। अगले दिनों में यदि मौसम ऐसा ही बना रहा तो करोड़ों के सेब कारोबार पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। वहीं शनिवार को रामपुर, आनी, निरमंड और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम खराब बना रहा। क्षेत्र में सुबह से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

उद्यान विभाग किन्नौर के उपनिदेशक डॉ. शमशेर सिंह नेगी ने बताया कि जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। सेब सीजन पर फिलहाल इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें