फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बर्फबारी से नम हुई जमीन, खेतों में बिजाई का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर में जौ, मटर और हरी सब्जियों की बिजाई में जुटे किसान
विज्ञापन

देव कला नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद जमीन में नमी आ गई है। किसानों-बागवानों ने अपने बगीचों और खेतों में बिजाई का कार्य करना शुरू किया है। किसान लंबे समय से बगीचों में सूखा पड़ने से बर्फबारी और बारिश का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अभी बर्फबारी कम हुई है, लेकिन जमीन में कुछ नमी आने से किसानों ने अपने खेतों में फसल बिजाई का कार्य शुरू कर दिया है। दिसंबर में बोई हुई फसल अब अगले वर्ष अप्रैल और मई के महीने में तैयार होगी। ताजा हिमपात के बाद किसानों ने अपने खेतों में जौ, मटर और हरी सब्जियों की बिजाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लंबे समय से बारिश का था इंतजार
किन्नौर जिले के कल्पा निवासी सनम दोर्जे जितस ने बताया कि पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद जमीन में नमी आने से अब खेतों में बिजाई का कार्य शुरू कर दिया है। खेतों में इन दिनों जौ और मटर की फसल की बिजाई की जा रही है। अगले वर्ष अप्रैल और मई महीने में फसल तैयार होगी। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने से खेतों में नमी पूरी तरह गायब थी। किसान और बागवानों के अन्य कार्य भी ठप हो गए थे। आजकल किसान जौ, मटर और हरी सब्जियां सहित लहसुन बीज रहे हैं। सितंबर और अक्तूबर में बीजने से लहसुन जल्दी तैयार हो जाता है। अब देरी से लगाने पर देरी से ही तैयार होगा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें