फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हर छह माह में होगी स्नो लेपर्ड कंजर्वेशन सोसाइटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संचालक मंडल की बैठक में लिए विभिन्न निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

काजा(लाहौल स्पीति)। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्र स्पीति में हिम तेंदुओं के बचाव और संरक्षण को लेकर स्नो लेपर्ड कंजर्वेशन सोसाइटी बीते आठ वर्षों से लगातार कार्य कर रही है। इसके अलावा सोसाइटी द्वारा ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रह हैं। बीते वर्षों में सोसाइटी की बैठकें यदाकदा ही हो पाई थीं। इस कारण हिम तेंदुओं के संरक्षण के प्रयास तेज नहीं हो पाए थे। अब सोसाइटी की बैठक हर छह माह होगी और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन


स्पीति वन्य प्राणी मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर सीसीएफ प्रीती भंडारी की अध्यक्षता में स्नो लेपर्ड कंजर्वेशन सोसाइटी के संचालक मंडल की बैठक हुई। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन और वन मंडल अधिकारी मंदार जेवरे और स्पीति के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में सोसाइटी के बारे में, इसके नियमों और स्पीति में स्थानीय समुदायों को साथ लेकर ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएफओ मंदार जेवरे ने बताया कि सोसाइटी का सृजन स्पति वन्यजीव संवर्धन, स्थानीय समुदायों की आजीविका और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 2016 में किया गया था। 2017 के बाद गवर्निंग बॉडी की यह दूसरी बैठक रही और इसके आगे हर 6 माह में सोसाइटी की बैठक आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी तेंदुओं की आबादी और उनके प्रवास क्षेत्र के संरक्षण को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। देश के पांच राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में इस तरह की सोसाइटी कार्य कर तेंदुओं को संरक्षण प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें