फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्लोकाचरण में स्नेहा और भाषण में नवदिशा अव्वल

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में  भाषण एंव श्लोकाचरण प्रतियोगिता  के विजेता को सम्मातिन करती मुख
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाए जौहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में जिला स्तरीय संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में भाषण और श्लोकाचरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

श्लोकाचरण में स्नेहा ने प्रथम स्थान, आंचल ने द्वितीय और दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में नवदिशा ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय और आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला लोक संपर्क अधिकारी और जिला भाषा अधिकारी किन्नौर ममता नेगी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि संस्कृत एक मधुर भाषा है, जो हमारी पौराणिक समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया है। इसको बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी आम बोल-चाल की भाषा से हट कर संस्कृत में विचार प्रकट किए, जो सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहयोग देने के लिए केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य प्रकाश गौड़ा, निर्णायक मंडल के सदस्य प्राध्यापक डॉ. बालम नेगी, डॉ. ज्ञान चंद शर्मा और डॉ. सिद्धेश्वरी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें