फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल स्पर्धा में मून लाइट ज्यूरी विजेता

विज्ञापन
रूपी पंचायत में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता टीम  मुख्यातिथि से ट्राफी लेते हुए। स्त्रो
विज्ञापन
रूपी में आयोजित प्रतियोगिता में अनिल नेगी ने विजेता नवाजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रूपी में फुल्याच पर्व के अवसर पर टेरेस नारायण युवक मंडल रूपी ने दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मून लाइट ज्यूरी और टेरेस नारायण युवक मंडल रूपी के बीच हुआ। इसमें मून लाईट ज्यूरी ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश अध्यापक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता मून लाइट को 12 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उप विजेता टीम को छह हजार रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाली खेल गतिविधियों से ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को एक मंच मिलता है, जिसके जरिये वे प्रतिभा को निखारते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक क्लब को बधाई दी। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष जीत राम खोजान, मनोज, जय राम, अतुल राजेल, मिंटू, दीपू और सुनील सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें