फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निबंध लेखन में मुस्कान, भाषण में अंकित विजेता

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र और छात्राएं मुख्याति​​थि
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में जीवी पंत की जयंती मनाई, प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के 25 विद्यार्थियों हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. पंकज बसोतिया ने भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद गोविंद बल्लभ पंत के जीवन और उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके कठोर जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में दिए योगदान और उनके द्वारा स्थापित नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता में पंत के जीवन से प्रेरणा लेते हुए विचार व्यक्त किए गए। निबंध लेखन में प्रथम स्थान मुस्कान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दिव्यांशी और बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान अंकित, दूसरा आंचल और तीसरा अदिति ने प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में प्रो. रविंद्र नेगी एवं प्रो. विक्की प्रभात शामिल रहे। डाॅ. विपन शर्मा और प्रो. किरण ने प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


समारोह के अंत में ऐतिहासिक सोसायटी के अध्यक्ष रौनक नेगी ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति के मान ठाकुर ने वित्तीय प्रबंधन और ऑनलाइन धोखाधड़ी के विषय मे जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में डाॅ. टीडी वर्मा, प्रो. प्रोमिला, डॉ. प्रताप ठाकुर, प्रो. अनुराधा, प्रो. अनिल वर्मा सहित लगभग दो सौ छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें