फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुरुष वर्ग में रामपुर परियोजना और महिला वर्ग में झाकड़ी परियोजना ने मारी बाजी

विज्ञापन
नाथपा झाकडी हाइडों परियोजना में आयोजित प्रतियोगिता का समापन करते कार्यकारी निदेशक एंव परियोजन
विज्ञापन
एसजेवीएन आंतर-इकाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

मुख्यातिथि मनोज कुमार ने नवाजे विजेता प्रतिभागी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एनजेएचपीएस मैदान झाकड़ी में दो दिवसीय एसजेवीएन आंतर-इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एसजेवीएन की छह परियोजनाओं की टीमों ने भाग लिया। होस्ट टीम एनजेएचपीएस, आरएचपीएस, निगम मुख्यालय, एलएचईपी, एसडीएचईपी और डीएसएचईपी की टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख झाकड़ी मनोज कुमार और अनामिका कुमार ने आंतर इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में रामपुर परियोजना (आरएचपीएस) ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। नाथपा-झाकड़ी (एनजेएचपीएस) ने दूसरा और एसडीएचईपी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में एनजेएचपीएस ने पहला, एलएचईपी ने दूसरा और आरएचपीएस की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना और अद्वितीय उत्साह की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, ऊंची, लंबी कूद और ट्रिपल जंप इस टूर्नामेंट में किया गया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों के खेल कौशल और आयोजकों की प्रशंसा की। उन्होंने परियोजना प्रमुख एलएचईपी सुनील चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों के बीच सामूहिकता और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता को भी बढ़ावा देते हैं। समस्त विभागाध्यक्ष भी इस आयोजन के सहयोगी रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें