फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काजूखड्ड में बाइक सवार दो युवकों से पकड़ी 173 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ पुलिस थाना में मामला दर्ज, छानबीन जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। रामपुर शहर के साथ सटी पंचायतों में नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। रविवार को वजीर बावड़ी समेज सड़क पर काजूखड्ड में पुलिस ने दो युवकों से 173 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम रविवार को बखन सड़क पर काजूखड्ड के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल नंबर डीएल 6एसएआर-2252 को तलाशी के लिए रोका। पुलिस पूछताछ में बाइक पर सवार दोनों युवक घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पद दोनों की तलाशी ली, तो निरमंड के कुशवा, गांव शाइच निवासी 25 वर्षीय बंटी लाल और 29 वर्षीय निरमंड के ही तुनन के गांव डुमगा निवासी संजीव कुमार के पास से 145 ग्राम चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने बंटी लाल काजूखड्ड स्थित क्वार्टर की तलाशी ली, तो क्वार्टर से 28 ग्राम चरस बरामद की गई है। इस तरह से दोनों आरोपियों से कुल 173 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना ब्रौ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों से 173 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें