एसजेवीएन नाथपा झाकडी हाईड्रो पावर स्टेशन के डीपीएस खेल मैदान में दूसरे दिन कबड्डी टीम के खिलाडी ?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के डीपीएस खेल मैदान में वीरवार को तीन दिवसीय 21वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले हुए। इसमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब दमखम दिखाया। वीरवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला बीबीएमबी और एनएचपीएसी के बीच हुआ। इसमें 43-17 का स्कोर रहा। इसमें 26 अंकों से बीबीएमबी की टीम ने जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल एसजेवीएन और पीजीसीआईएल के बीच खेला गया। इसमें 47-30 स्कोर रहा।
मुकाबले में एसजेवीएन ने 17 अंकों से जीत हासिल दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को बीबीएमबी और एसजेवीएन के बीच होगा। इससे पहले प्रतियोगिता के दूसरे लीग मैच एसजेवीएन और एनएचपीसी के बीच खेला गया। इसमें 37-25 में एसजेवीएन को 12 प्वाइंट मिले। दूसरा मैच पीजीसीआइएल और टीएचडीसीआईएल के बीच हुआ। इसमें 34-10 में पीजीसीआईएल को 24 प्वाइंट हासिल किए। तीसरा मैच में सीइए और पोस्को के बीच खेला गया। इसमें वॉल कवर के तहत सीइए की टीम को जीत मिली।
बीबीएमबी और पीजीसीआईएल के बीच खेले गए चौथे मैच में 30-14 से बीबीएमबी की टीम ने 16 प्वांइट से जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में टीएचडीसीआईएल और एमओपी के बीच हुए मैचे में 34-6 से टीएचडीसीआईएल ने जीत दर्ज की। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन परियोजना प्रमुख रविचंद्र नेगी ने बताया कि फाइनल प्रतियोगिता शुक्रवार को बीबीएमबी और एसजेवीएन के बीच होगा जबकि तीसरे स्थान के लिए एनएचपीसी और पीजीसीआईस के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में 9 टीमों ने भाग लिया है।इसमें एसजेवीएन, एनएचपीसी, बीबीएमबी, एमओपी, सीइए, पीएफसी, टीएचडीसी, पोस्को और पीजीसीआईएल ने भाग लिया।