रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 211 सैंपल लिए थे, इसमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पॉजिटिव आने वालों में एक मामला चगांव-जनकपुरी, एक मामला रिकांगपिओ, एक मामला चांसू, एक मामला किल्बा गांव और 2 मामले कल्पा से संबंधित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या 3361 हो गई है।