फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कराणा में जलयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत पुराण शुरू

Mon, 29 May 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
कराणा में श्रीमद भागवत कथा से पूर्व जलयात्रा निकालती महिलाएं।
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। खंड आनी के ऐतिहासिक गांव कराणा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण सोमवार को शुरू हो गया है। आराध्य शमशरी महादेव के सानिध्य में शुरू श्रीमद्भागवत पुराण के अवसर पर निकाली गई जलयात्रा में सैकड़ों सुहागिनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत के शुभारंभ अवसर पर आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर और भाजयुमो अध्यक्ष वेद ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। कहा कि यह क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि सभी लोग सामूहिक यज्ञ का आयोजन कर रहे हैं।
उन्होंने मंदिर कमेटी को यहां एक सामुदायिक भवन बनाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए भागवत आचार्य जितेंद्र शर्मा ने कहा कि मनुष्य भौतिक सुखों का त्याग कर परमपिता परमात्मा की शरण ग्रहण करें, जिससे न केवल यह जीवन, बल्कि परलोक भी सुधर जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें