फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कन्या स्कूल में प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में नीतू-दीक्षिता रहीं अव्वल

Mon, 29 May 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
कन्या स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के मौके पर सोमवार को कन्या स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम निशांत तोमर ने की। विद्यालय की छात्राओं ने मासिक धर्म और स्वच्छता संबंधी लघु नाटिका पेश की।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नारा लेखन प्रतियोगिता में 30 छात्राओं और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने किया। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. भारती आजाद ने छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी। कहा कि मासिक धर्म के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखें और पोषण युक्त आहार का सेवन करें।
आयुष विभाग की डॉ. नीतू पांडा ने मासिक धर्म के समय में क्या सावधानियां रखनी हैं और किस तरह से अपने आप को स्वच्छ रखना है, के बारे में बताया। कार्यक्रम में बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में तीसरे नंबर पर रही छात्रा कशिश, पांचवें स्थान पर रही छात्रा नमिता और दसवीं में अव्वल रही रचोली स्कूल की छात्रा संध्या को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में छात्रा रीतिका ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभा, हिमानी कनिष्ठ वर्ग में प्रथम, हर्षिता और मुस्कान द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में नीतू और दीक्षिता प्रथम, भारती और वंदना द्वितीय रहीं। लघु नाटिका प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर अजय बदरेल ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यातिथि एसडीएम निशांत तोमर ने अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
साथ ही नशे के दुष्प्रभाव को रोकने का भी आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रवक्ता प्रेमपाल दुल्टा, राजकुमारी, सेना तोमर, पार्वती, बृजेश कुमार, योगराज, चंद्र शर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद

कन्या स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें