फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिंगला-कलना सड़क का 11 साल से नहीं हुआ निर्माण, ग्रामीणों की बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत मुख्यालय पहुंचने के लिए 20 किमी का अतिरिक्त सफर करने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर दावे अधूरे रह जाते हैं। ऐसे ही शिंगला-कलना सड़क का कार्य 11 साल से अधर में है। वर्ष 2014 में शिंगला हेलीपैड से कलना तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बजट के अभाव में करीब साढ़े तीन किलोमीटर सड़क आज भी पूरी नहीं हो पाई है। इसका खामियाजा शिंगला पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय शिंगला पहुंचने के लिए 18 से 20 किलोमीटर तक का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। कलना, बतूना, टनसेरी और देवटन समेत आसपास के गांवों के लोगों के लिए यह महज एक संपर्क सड़क नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और रोजमर्रा की आवाजाही से जुड़ी महत्वपूर्ण सड़क है। निर्माणाधीन सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढे और बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है। कई जगह सड़क पर घास उग गई है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए जोखिम बढ़ गया है। किसानों-बागवानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में अतिरिक्त परेशानी और खर्च उठाना पड़ रहा है। सड़क निर्माण को पूरा करवाने के लिए सरकार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के समक्ष कई बार मांग उठाई गई , लेकिन बजट की कमी के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा। ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और सरकार से वर्षों से लटकी सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग उठाई है, जिससे पंचायत के लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन


सड़क का कार्य पूरा करने के लिए बजट नही है। बजट उपलब्ध होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - दिनेश शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें