फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्वार में सात दिवसीय पारंपरिक सावन मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में देवता महाराज क्वार जाख विशेष रूप से रहे उपस्थित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



राेहड़ू। जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार के क्वार में पारंपरिक सावन मेला आरंभ हो गया है। मेले में देवता महाराज क्वार जाख विशेष रूप से उपस्थित है। मेले का मुख्य आकर्षण देवताओं संघ देवलुओं का नृत्य व स्थानीय महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य होगा। सोमवार को मेले के आरंभ पर स्थानीय भेड़पालकों की ओर से चोटियों से लाए विशेष ब्रह्मकमल फूल व नेसर की माला देवता महाराज को अर्पित की गई। भेड़पालकों ने देवता से अपने परिवार की खुशहाली व व्यवसाय में तरक्की का आशीर्वाद लिया।
सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार सावन मेले का आयोजन क्वार क्षेत्र के अंतर्गत दो दिन धंद्रवाड़ी व पांच दिन कितरवाड़ी गांव में किया जाएगा। इस पारंपरिक कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग जाख देवता के मंदिर में उपस्थित होकर अपनी भूमिका निभाएंगे है। इस मौके पर स्थानीय महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में देव स्तुति के पारंपरिक गीत गाती हैं। रोज शाम को महिलाओं की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में देवता के अभिनंदन में पारंपरिक नृत्य किया जाएगा। वाद्य यंत्रों की धुनों पर महिलाओं का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवता क्वार जाख के मोतमीन घुंघर सिंह ने बताया कि सावन मेला हर वर्ष पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। मेले का आयोजन दो दिन धंद्रवाड़ी व पांच दिन कितरवाड़ी में किया जाता है। सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार क्षेत्र की खुशहाली के लिए मेला आयोजित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें