फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीवरेज की समस्या से जूझ रहे नगर पंचायत नेरवा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी नालियों से बहती हुई नदी और नालों में मिल रही
विज्ञापन

दो दशक से सीवरेज योजना की मांग कर रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंंसी
रोहड़ू। उपमंडल मुख्यालय चौपाल के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र नेरवा के लोग सीवरेज की समस्या से जूझ रहे हैं। नगर पंचायत बनने के बाद इस कस्बे की आबादी बढ़ चुकी है, लेकिन आज तक मल निकासी योजना नहीं बनाई गई।
बीते करीब दो दशक से कस्बे के बाशिंदे सीवरेज समस्या हल करने की मांग कर रहे हैं। बाजार और गलियों की नालियों में बहने वाली गंदगी बाजार के बीचोबीच स्थित दियांडली नाले और शालवी नदी में अनेक स्थानों पर मिलती है। बीते दो विधानसभा चुनाव में सीवरेज का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने इसे हल करने का वादा भी किया, लेकिन चुनावों के बाद हर बार इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही आबादी के कारण विकराल होती जा रही है। व्यापार मंडल नेरवा के प्रधान राजीव भिखटा, उप प्रधान दिनेश अमरेट, सचिव जगत चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, भूतपूर्व सैनिक जगदीश सूद, पूर्व प्रधान प्रताप धोबटा, बिजमल पंचायत की पूर्व प्रधान बबिता राणा, समाजसेवी विशाल चौहान, प्रमुख व्यवसायी रवि सूद, संजय सूद, दीपक रेखी ने प्रदेश सरकार से सीवरेज लाइन बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबीता तंगड़ाइक का कहना है कि सीवरेज प्रोजेक्ट की फाइल बनकर तैयार है। फाइल बीते तीन साल से जल शक्ति विभाग नेरवा मंडल के पास पड़ी है। इसे जल शक्ति विभाग की ओर से बनवाया जाना है।
विज्ञापन

काेट
जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने कहा नेरवा के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट सरकार की ओर से स्वीकृत किया जा चुका है। इसके निर्माण को बजट उपलब्ध नहीं करवाए जाने के कारण टेंडर नहीं लगाए जा सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें