फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम चौपाल के गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
चौपाल एसडीएम की नाटी पर झूमते विधायक बलबीर वर्मा - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल के ग्रीष्मोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने पहाड़ी गीतों पर दर्शक खूब झूमे। उनके एक से बढ़कर एक गीतों पर लोगों के साथ-साथ विधायक बलबीर वर्मा भी झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने मेरी जानी रा बसेरा, गांवटू धारो पांडे र तेरा....गाने से कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने लोकगीतों की प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने मंच से पहाड़ी गीत गाकर संदेश दिया कि इंसान चाहे जितनी भी ऊंचाइयों पर क्यों न हो, उसे अपनी संस्कृति से हमेशा जुड़कर रहना चाहिए। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में अन्य लोक कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें