रोहड़ू । जमा दो और दसवीं ्कक्षा के परीक्षा केंद्रों में जांच के दौरान एसडीएम सन्नी शर्मा ने नकल करते हुए अपनी टीम के साथ दो स्कूलों में निरीक्षण के दौरान 27 परीक्षार्थियों को रंगे हाथों नकल करते हुए पकड़ा है। बोर्ड की टीम ने मौके पर नकल करने के आरोप में प्रदेश शिक्षा बोर्ड को आगामी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बुधवार को पहले सुबह के परीक्षा सत्र में वरिष्ठ माध्यमिक कलोटी स्कूल की दौरा किया। कलोटी स्कूल में नकल करते हुए एसडीएम ने चार लोगों को पकड़ा है। दोपहर बाद के शाम के सत्र में रोहडू के वरिष्ठ माध्यमिक हिमालयन पब्लिक स्कूल में एसडीएम ने उड़न दस्ते में तैनात टीम के साथ निरीक्षण किया। इस स्कूल में 23 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने कहा नकल पकड़े जाने के बाद मौके पर उचित कार्रवाई की गई है। इस मामले को लेकर बोर्ड को आगामी कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा दो स्कूलों में नकल के 27 मामले पकड़े गए हैं। संवाद