फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए तीन से खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में अब प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक होने के बाद 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 3 फरवरी से स्कूल खोल दिया है। यह जानकारी देते हुए एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि अन्य सभी उच्च शिक्षण संस्थान, कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी भी तीन फरवरी से खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा एक फरवरी से सभी शिक्षकों का स्कूल में आना जरूरी है। विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं तीन फरवरी से लगेंगी। उन्होंने कहा कि कक्षाओं की क्षमता 50 फीसदी के हिसाब से विद्यार्थी बैठाए जाएंगे।
वहीं पांच दिवसीय साप्ताहिक व्यवस्था भी खत्म कर दी है। अब सप्ताह में छह दिन कार्यालय में कामकाज होगा। कार्यक्रम के दौरान आउटडोर में 500 लोगों की क्षमता के साथ और इंडोर में 250 लोगों के साथ 50 प्रतिशत के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। अभी फिलहाल मंदिरों में लंगर पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रदेश में 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। दुकानें खोलने और बंद करने की समय पर लगी पाबंदी को हटा दिया है। अब दुकानें पहले की तरह सामान्य तौर पर ही खुली और बंद रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपुर उपमंडल में अभी भी हर दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके लिए बिना मास्क घर से बाहर न निकले और प्रदेश सरकार की ओर से जारी कोविड -19 के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें