स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ज्यूरी में शनिवार को वार्षिक पारितोषण वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल ज्यूरी के सचिव सुनील शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य पदम बिष्ट और स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष देवराज नेगी ने मुख्य अतिथि और वशिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
छात्रों ने पहाड़ी, पंजाबी, गुजराती, फिल्मी गानों की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ने छठी कक्षा के लव कुमार, लोकेश, कुणाल आरेल, सातवीं कक्षा की प्रिया, आराध्या, आरुष आठवीं की सुहाना, किरण, अंश, नौवीं कक्षा की दीपिका, सुहाना नेगी, अनामिका, दसवीं कक्षा की अनामिका, आयुष, मन्नत, दस जमा एक आर्ट्स की सलोनी, लक्ष्य, तेजस, दस जमा एक कॉमर्स की नीतिका, श्रुति, निपुण खन्ना, दस जमा एक मेडिकल की सुमित, बादल और जसमीत को सम्मानित किया। वहीं वर्ष 2024-25 में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे करीब नौ दर्जन छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
अवसर पर ज्यूरी पंचायत के उपप्रधान अरूण शर्मा, सोहन लाल वर्मा, संजय सोनी, सुनील गुप्ता, अरविंद सूद, केशव नेगी, धर्म देवी, जोगिंद्र, मोनिका ठाकुर आदि उपस्थित रहे।