फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौंग स्कूल में रही वार्षिक समारोह की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शौंग में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कर्मचंद नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह में जिप सदय दौलत नेगी और युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

वार्षिक समारोह का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेशकर दर्शकों का खूब मनोरजंन किया। कलाकारों ने दुमरीच की लानी मौ किमो कामंग, शारे छैचाचो, नशा मानी जिंदगी, दारयो देन पांगे, दौ शौंग शौंग बीमा, गुद चुमचो बांग डापचो, जोर लगाके होईसा नच मेरी बोईसा, पैसा पैसा पैसा-ऐसा कैसा पैसा सहित अन्य किन्नौरी गानों पर नाटी पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वहीं छात्राओं ने पहाड़ी गीत दाठू वालिए, रोहडू जाना मेरी आमिए और दोहडू धोए बोलो डुगे नालुए पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा कलाकारों ने हिंदी, फिल्मी और पंजाबी गानों पर प्रस्तुतियां देकर अतिथियों और अभिभावकों की खूब प्रशंसा बटोरी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य कर्मचंद नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों से मुख्यातिथि और अभिभावकों को अवगत कराया। समारोह के दौरान रोहन नेगी को हेड ब्वॉय और आंचल कश्यप को हेड गर्ल चुना गया। इसके बाद मुख्य अतिथि सूरत नेगी ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले मेधावियों में विशाखा, श्वेता, राधिका, आंचल, रिंकी, अनामिका, हंसराज, अमनजीत, निकिता, आशीष, अंतरा, संध्या, टिंकी, आशा, किरण, राजकपूर, वीरेन, रिशभ, नीतिन, अतुल, दिशा, प्रिंसी, काजल, कृश, जतिन, अक्सा, प्रत्युष, मयंक, सुशांत, अर्जुन सागर, अनुज, रोनित, अखिल, पृथ्वी राज, रोहन, प्रशांत, सफलता, बिजू कुमारी, नेहा, विश्वकर्ण, सोमकृष्ण, विद्या सागर, शिवानी, रूचिका, अनुजा, परम हंस, मनजीत, नेहा कुमारी, ममता, मंजीता, करिश्मा और रितेश सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर हारा नेगी, राजन नेगी, देवऋषि नेगी, कविता नेगी, चंद्रपाल नेगी, श्याम सुंदर नेगी, राजपाल नेगी, प्रताप लोक्टस, पद्म कुमारी नेगी, इंद्रा नेगी, दिनेश नेगी, नरेंद्र नेगी, विक्की ठाकुर और अजीत नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें