फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालाना समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
वीनस स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते छात्राएं - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वीनस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने वर्ष भर में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य बबलेश ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब धमाल मचाया। जमा एक और जमा दो की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की। ईशिता, सहज और दीया आदि छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। तीसरी कक्षा के छात्रों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। 9वीं और 10वीं के छात्रों की ओर से पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने पीयूष, आदर्श, स्वाति ठाकुर, ममता ठाकुर, आर्यन, नितिन, दीया, महक, श्रेया, अंकुश, ध्रुव, संस्कार, हर्ष, अंशिका, लविश, गुंजन, मानवी और आरव सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर स्कूल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, नित्थर पंचायत प्रधान बिंदू देवी, देहरा पंचायत प्रधान सरोज बाला, पलेही पंचायत प्रधान दाल सिंह, उप प्रधान प्रमोद ठाकुर, बीडीसी सदस्य चमेलू देवी, गुरजीत ठाकुर, कृपाल धीमान, बंटू ठाकुर, कविता, पूजा, विकेश, रमेश कुमार, अर्चना, अनुराधा, अंजना और भीम सुख सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें