चिड़गांव नगर पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद कांग्रेस के पदाधिकारी व चुने गए सदस?
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू। नगर पंचायत चिड़गांव में सरला मेहता अध्यक्ष और प्रमोद उपाध्यक्ष बने हैं। नगर पंचायत में कुल सात सदस्यों में से छह सदस्य कांग्रेस सर्मथक जीत कर आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए लंबी खींचतान के बाद आखिर कांग्रेस की आपसी सहमति बनी है।
चिड़गांव में कांग्रेस के पदाधिकारी शुक्रवार सुबह से ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद पर आपसी सहमति बनाने के लिए पहुंच गए थे। इससे पहले चुनाव के परिणाम आने पर भी आठ अप्रैल को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चुने गए सदस्यों के साथ बैठक बुला कर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया था। कांग्रेस का एक गुट अंदरखाते भाजपा की एक सदस्य का सहयोग लेकर अध्यक्ष किसी और को बनाने की कोशिश में था। कांग्रेस ने बैठक दौरान पहले ही वार्ड नंबर सात से उपाध्यक्ष व वार्ड नंबर पांच से अध्यक्ष तय कर लिया था। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस को सात में पांच सदस्यों की उपस्थिति जरूरी थी। पहले चार ही कांग्रेस समर्थित सदस्य शपथ समारोह में पहुंचे। उसके बाद दो अन्य सदस्यों को समझाबुझा कर शपथ समारोह में बुलाया गया। शपथ लेते ही कांग्रेस की एक महिला सदस्य जरूरी काम बता कर निकल गई। उसके बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस के छह में केवल पांच सदस्य ही मौजूद रहे। इस घटनाक्रम के लोगों के बीच कई मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला सदस्य कांग्रेस से ही अध्यक्ष पद के लिए स्वयं को दावेदार बता चुकी थी। कांग्रेस के ही कुछ लोग भी भीतर से उसका पूरा सर्मथन कर रहे थे। हालांकि चुन कर आए पांच लोगों ने अपने-अपने सर्मथकों के साथ नाटियां डाली। इस दौरान एक सदस्य मौके पर नजर नहीं आई। यानी कड़ी मेहनत के बाद कांग्रेस ने इस नगर पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा कर लिया है।