फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी में सभी घरों को किया जा रहा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। कोरोना वायरस से बचने के लिए ज्यूरी पंचायत को सैनिटाइज करने का मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी ने बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में यूथ क्लब के सदस्यों ने शनिवार को पंचायत क्षेत्र के सभी घरों को कीटाणु नाशक छिड़काव कर पूरी पंचायत को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू किया। मून लाइट के सदस्यों ने चार टीमें बनाकर अलग-अलग गांवों में भेजीं और गांव के सभी घरों को सैनिटाइज किया। चारों टीमें ज्यूरी बाजार, कोटला त्यावल सहित दूसरे गांवों को सैनिटाइज कर रही हैं। क्लब के युवाओं की इस पहल की खूब सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

क्लब प्रधान विजय खन्ना ने बताया कि सभी सदस्य अपनी जेब से राशि एकत्रित कर पंचायत क्षेत्र को सैनिटाइज करने का कार्य कर रहे हैं। इसमें समाजसेवियों का सहयोग भी उन्हें मिल रहा है। पूरी पंचायत को सैनिटाइज करने के बाद जरूरतमंदों को राशन बांटने की योजना भी है। इस अभियान में क्लब के उपप्रधान नरेश कायथ, सचिव बिक्रम ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र थापा, बीडीसी नारायण खन्ना, जगदीश वर्मा, हरीश खन्ना, सुंदर खोजान, दीपक लष्टी, अविनाश सेवगी, सुनील शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, हेमंत वर्मा, साहिल वर्मा, राजेंद्र खन्ना, विकास सेवगी, अजय वर्मा, दीपक वर्मा, राहुल नेगी सहित क्लब के सभी सदस्य सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें