फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोछड़ी में कार-बाईक की टक्कर में बाईक सवार चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाले कोछड़ी में एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने तेजरफ्तार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना झाकड़ी में दर्ज मामले के मुताबिक विजय कुमार, पुत्र सुंदर सिंह, गांव रांवी डाकघर सराहन, तहसील रामपुर जिला शिमला ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह झाकड़ी में दूध और पनीर बेच कर वापस ज्यूरी जा रहा था तो कोछड़ी पेट्रोल पंप के पास उसकी कार संख्या एचपी 06ए-1103 से ज्यूरी की ओर से आ रहा एक बाइक संख्या एचपी 62-0851 जोर से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार अश्विंदर नेगी को चोटें आई हैं। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया है। बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें