फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 सालों के बाद सड़क सुविधा से जुड़ा सांगला का बटुरी गांव

विज्ञापन
बटूरी गांव में जेसीबी पहुंचने के बाद ग्रामीणों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। आजादी के 74 वर्षों के बाद सांगला तहसील का बटुरी गांव सड़क सुविधा से जुड़ गया है। सड़क की सुविधा मिलने से ग्रामीणों की खुशी की लहर है। सड़क सुविधा मिलने से किसान और बागवानों को नकदी फसलें मंडी तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। इसके अलावा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग कई दशकों से सड़क सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठा रहे थे। मगर सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गांव में अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। इसके अलावा किसान-बागवानों को फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में खासी दिक्कतें आती थी। मगर अब सड़क सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
वार्ड सदस्य विजेता नेगी, नवयुवक स्पोर्ट्स क्लब बटुरी अध्यक्ष अरुण कुमार, महिला मंडल प्रधान शांति देवी सहित कई अन्य किसानों ने बटुरी गांव के स्वर्गीय जेपी नेगी पूर्व आईएएस, किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी और लंबे समय से सड़क निर्माण के रुके कार्य को गांव तक पहुंचाने के लिए पूरा सहयोग करने पर प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

सड़क सुविधा से जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए पिरी नाग देवता की ओर से मंदिर कमेटी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके अलावा सड़क के लिए बिना किसी शर्त के भूमि प्रदान करने पर ग्रामीणों का आभार प्रकट किया गया। इसके साथ ही शेष सड़क निर्माण कार्य के लिए जिन व्यक्तियों की भूमि आने वाली है, उनसे भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने विधायक जगत सिंह नेगी और वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी का ग्रामीणों की ओर से सड़क सुविधा देने पर आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें