फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांचा-नंती टिक्कर सड़क का जल्द होगा निर्माण : भंडारी

विज्ञापन
विज्ञापन
17.18 करोड़ से बनेगी 9.300 किलाेमीटर लंबी सड़क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की कूट पंचायत का नंती टिक्कर गांव जल्द ही सड़क सुविधा से जुड़ेगा। सड़क निर्माण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर ग्रामीण विश्वास न करें। तीन माह पूर्व इस गांव को सड़क से जोड़ने के लिए एफआरए की मंजूरी मिली है। नाबार्ड के तहत करीब 17.18 करोड़ से सड़क का निर्माण होगा। यह बात रामपुर में कूट पंचायत के उपप्रधान नीतिश भंडारी ने कही। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता में सड़क को डाला गया है, जिसकी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


नाबार्ड की ओर से जारी सूची में फांचा से नंती टिक्कर सड़क को पहले स्थान पर रखा गया है। पूर्व में बाहपुल से लेकर नंती टिक्कर तक करीब छह किलोमीटर सड़क की डीपीआर तैयार की गई थी। इससे पूर्व फांचा से बाहपुल तक करीब तीन किलोमीटर सड़क यहां स्थित निजी परियोजना के अधीन थी। स्थानीय विधायक नंद लाल के प्रयासों से यह तीन किलोमीटर का हिस्सा लोक निर्माण विभाग के अधीन किया गया और अब करीब 9.300 किलोमीटर लंबी सड़क की डीपीआर तैयार भेजी गई है। करीब 17 करोड़ 18 लाख रुपये से सड़क का निर्माण किया जाएगा। नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी। कहा कि संबंधित विभाग के एसडीओ या फिर जेई की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें