फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रूंगचा में गानवी खड्ड में बही सड़क, चौथी पंचायत का भी कटा संपर्क, खतरे में पुल

विज्ञापन
गानवी में खड्ड पर बना पैदल पुल आया खतरे की जद में। संवाद
विज्ञापन
. जान जोखिम में डालकर खड्ड पार कर रहे लोग
विज्ञापन

. कूट, क्याव, गानवी के बाद जघोरी पंचायत का भी कटा संपर्क
. गानवी को बस अड्डे से जोड़ने वाला लकड़ी का पैदल पुल भी खतरे की जद में
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भारी बारिश से रामपुर विकास खंड के दुर्गम क्षेत्र 15/20 में गानवी खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। जघोरी पंचायत के रूंगचा में सड़क गानवी खड्ड के बहाव में बह गई है। वहीं, पंचायत क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल (बेली ब्रिज) के भी ढहने का खतरा बना हुआ है। 15/20 क्षेत्र की पहले से तीन पंचायतें सड़क संपर्क से कटी हुई हैं, वहीं अब गानवी पंचायत के साथ की चौथी पंचायत जघोरी का सड़क संपर्क भी पूरी तरह कट गया है। गानवी खड्ड के उफान में आने से खड्ड के किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल है। खड्ड में पिछले दो वर्षों में लगातार बाढ़ आ रही है। बरसात में लगातार बाढ़ के कारण कई लोगों के घर, दुकानें और जमीनें बहने से काफी नुकसान हुआ है। बरसात के शुरू में ही खड्ड में बाढ़ जैसी स्थिति से जघोरी पंचायत को जोड़ने वाले रूंगचा बेली ब्रिज और गानवी बस अड्डे से गांव को जोड़ने वाला लकड़ी का कच्चा पुल खतरे की जद में आ गया है। खड्ड का पानी और मलबा दोनों पुलों को छूकर गुजर रहा है। यदि जघोरी पंचायत को जोड़ने वाला बेली ब्रिज भी ढह गया, तो जघोरी पंचायत के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 15/20 क्षेत्र की तीन पंचायतें गानवी, कूट और क्याव पहले ही सड़क संपर्क से कटी हुई हैं। गानवी पंचायत की प्रधान शारदा डोगरा ने बताया खड्ड में पानी के बड़े स्तर के साथ मिट्टी, लकड़ी और पत्थर भी आ रहे हैं। पानी का स्तर बढ़ने से बस अड्डे में लकड़ी के पैदल पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। गानवी, क्याव और कूट पंचायत के लोगों को बस अड्डे से पैदल जाकर स्कूल के पास बने पैदल पुल से ही खड्ड को पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ही दुरुस्त करेगा सड़क
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राहुल जंजीहा ने बताया कि विभाग की जघोरी सड़क ठीक है। मंगलू बाजार से रूंगचा बांध तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क बिजली बोर्ड के अधीन है। उस सड़क के बहने से जगोरी तक का संपर्क कट गया है। इस सड़क को बिजली बोर्ड ही दुरुस्त करेगा।

गानवी में खड्ड पर बना पैदल पुल आया खतरे की जद में। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें