फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगत सिंह नेगी का किन्नौर के विकास में अहम योगदान : भंडारी

विज्ञापन
रिकांगपिओ में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष निगम भंडारी का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
किन्नौर में नवनियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी का हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी का शुक्रवार को रिकांगपिओ में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद भंडारी ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। निगम भंडारी का स्वागत किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा से ही शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। रिकांगपिओ में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर निगम भंडारी ने कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ उनके पिता ने कंधा से कंधा मिलाकर काम किया और कांग्रेस पार्टी को जिले में मजबूत किया। उनके पिता ने 35 साल कांग्रेस की सेवा की और पांगी को कांग्रेस का गढ़ बनाया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर में कांग्रेस को मजबूत किया है। किन्नौर के विकास में मंत्री जगत सिंह नेगी का अहम योगदान है। मंत्री जगत सिंह नेगी के सद्गुणों को साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। साल 2027 में फिर से कांग्रेस के विधायक को किन्नौर से जिताया जाएगा। बता दें कि मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक सम्मेलन में निगम भंडारी को भाजपा की ''बी टीम'' से जोड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें