फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश-कंडागई सड़क पर दो साल बाद भी नहीं लगा डंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संकीर्ण मार्ग पर रोजाना खतरे के साये में हो रही आवाजाही
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर कभी भी पड़ सकती है भारी

संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश (कुल्लू)। दलाश-कंडागई सड़क पर डंगा दो साल बीतने के बाद भी नहीं लग पाया है। इसके कारण यहां पर सड़क संंर्कीण हो गई है और रोजाना डर के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है, लेकिन विभाग सुध नहीं ले रहा है। सड़क पर दिनभर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग से दलाश अस्पताल के लिए भी मरीज जाते हैं, लेकिन डंगा गिरने के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिसके कारण वाहन चालकों को खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों जिया लाल वर्मा, एनडी ठाकुर, मोहर सिंह, देवरिया चौहान, किशोरी लाल, प्रदीप चौहान ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि सड़क पर जल्द डंगा लगाया जाए, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें