रोहड़ू। बढ़ाल-वनाणा-दोगरी-कटारला सड़क की पासिंग पर स्थानीय लोगों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस सड़क पर 61.11 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। स्थानीय बाशिंदों ने सड़क के
लोकार्पण पर मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का आभार जताया है। सड़क से बढ़ाल पंचायत के हजारों लोगों का लाभ मिलेगा। बढ़ाल पंचायत के पूर्व प्रधान राज पिरटा, गीता राम पिरटा, सूरत सिंह शारटा, जगत राम पिरटा, कृष्ण चंद ढरटा, जोध राम पिरटा, काका तेजटा, पप्पू जेटा, संजू सजनोली, जगदीश लालटा, अरुण लालटा, वेद प्रकाश पिरटा, नीटू पिरटा, कलम सिंह पिरटा, प्रीतम पिरटा, रिंकू पिरटा, सूरत सिंह सजनोली, बॉबी शारटा, कल्याण सजनोली, भोपिंद्र पिरटा, कमाल चंद पिरटा, नरेश पिरटा, शुभम पिरटा, वंशुल ढरटा, मंजीत ढरटा, अशोक पिरटा, राकेश तेजटा, लोकेश्वर मेहता, रमेश मेहता, सुरेश पिरटा, अंकुश ढरटा सहित प्रेम पिरटा ने बताया कि सड़क की सफलतापूर्वक पासिंग के साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने सड़क का लोकार्पण किया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम बीआर शर्मा ने भी सड़क की पासिंग में काफी सहयोग किया है। इसके लिए वह एसडीएम के भी आभारी हैं। सड़क से सेब सीजन में बागवानों को काफी लोग पहुंचेगा।