फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में एटीएम समेत ग्रीन लाइन सर्विस भी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी ब्लॉक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कुंगश की ओर से स्थापित एटीएम और बैंक की ग्रीन लाइन सर्विस तीन माह से ठप है। कोरोना काल में खराब हुई इन सर्विस के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र की दस पंचायतों के सैकड़ों उपभोक्ता प्रतिदिन बैंक में आते हैं। बैंक के बाहर लंबी कतारें होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुंगश पंचायत प्रधान उर्मिला ठाकुर, उपप्रधान हरिकृष्ण ठाकुर, उपभोक्ता संतोष कुमार, छज्जु राम, दिनेश कायथ और कुकू ठाकुर सहित क्षेत्र के कई अन्य लोगों का कहना है कि बैंक की ग्रीन लाइन सर्विस और एटीएम को खराब हुए करीब तीन माह से अधिक का समय हो गया है। इससे बैंक से पैसे निकलवाने के लिए उन्हें लंबी कतारों में खड़े होकर घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अब सेब सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में एटीएम खराब होने से उपभोक्ताओं को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। उपभोक्ताओं ने बैंक प्रबंधन से मांग उठाई है कि जल्द एटीएम और ग्रीन लाइन सर्विस को दुरुस्त किया जाए। उधर, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हमीरपुर दीवान चंद का कहना है कि कोरोना के चलते इंजीनियर कुंगश नहीं पहुंच पाया। इसके चलते एटीएम को दुरुस्त नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है। एक-दो दिन के अंदर दोनों समस्याओं का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें