फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौंराधार-पनेऊ सड़क पर जून से नहीं चली एचआरटीसी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह से सड़क बहाली अधर में, ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के प्रमुख पर्यटन स्थल पनेऊ के लिए जाने वाली चौंराधार-पनेऊ सड़क छह माह से यातायात के लिए बाधित है। जून से इस सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा भी ठप पड़ी हुई है। क्षेत्र की कराणा और कुंगश पंचायत के सैकड़ों लोग यातायात व्यवस्था ठप होने से परेशानी झेल रहे हैं। सड़क बंद होने के कारण लोगों को निजी वाहनों या पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। पनेऊ क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह वह स्थान है, जहां भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी आ चुके हैं। इसके बावजूद आज तक इस मार्ग की स्थायी बहाली नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौंराधार-पनेऊ सड़क कभी भी सालभर सुचारु नहीं रहती, जबकि यह क्षेत्र की जीवन रेखा है। हालांकि सड़क को जैहरा कैंची से 500 मीटर आगे जमलूधार तक बस योग्य बहाल कर दिया गया है। इस पर एचआरटीसी ने बस चलाई भी, लेकिन वह बीच रास्ते में ही फंस गई। ग्रामीण जीत कुमार, डोला सिंह, सीमा देवी, सत्या ठाकुर, अनू, फूला, सुनील, अनिल कुमार, अश्वनी, जमना देवी, रक्षा देवी, चंद्र कला, चांद कुमारी, नरेश और राकेश ने कहा कि सड़क बहाली न होने से ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ी हुई हैं। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को छोटे वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क को पूरी तरह बस योग्य बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सड़क की वर्तमान स्थिति पर्यटन और स्थानीय आवागमन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

कोट

लोक निर्माण विभाग आनी के सहायक अभियंता मनीष ने बताया कि चौंराधार से आगे करीब चार किलोमीटर सड़क ठीक है। एक प्राकृतिक चश्मा सड़क पर ही बहता है। बरसात में पानी की निकासी बाधित होने से सड़क की सतह खराब हो गई है। साथ ही जिस स्थान पर निकासी बनानी है, वहां लोगों की निजी भूमि है। इसके चलते सड़क बहाली का कार्य रुका हुआ है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। कहा कि समस्या का समाधान मिलते ही सड़क बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें