फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता और परिवार का सहयोग नशे से बचाव के प्रभावी उपाय : पंछी

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी स्कूल के स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन बौद्धिक सत्र में थाना प्रभारी आनी पंछी लाल ने स्रोत व्यक्ति के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता कुंदन शर्मा और रेखा ठाकुर ने उनका स्वागत किया। थाना प्रभारी ने स्वयंसेवियों को नशे के प्रकार और इसके प्रति युवाओं में आकर्षण के कारण विषय को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन शरीर, मन और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने आम नशीले पदार्थों, नशे के शुरुआती लक्षणों, नशा मुक्ति केंद्रों की सुविधा और नशे से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता, परिवार का सहयोग और समय पर परामर्श नशे से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिविर के महत्व के बारे में बताया कि इससे हमारे भीतर समूह में कार्य करने और एकता की भावना सहित कई गुण विकसित होते हैं। इस मौके पर शिक्षक नितेश ठाकुर, संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें