फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-रोहड़ू सड़क खस्ताहाल, सेब सीजन में बागवानों की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से रोजाना खतरे के साये में हो रहा सफर
विज्ञापन


शैली से ब्रांदली खड्ड तक 10 किलोमीटर सड़क दलदल में तब्दील

तीन पंचायतों के हजारों बागवानों सहित ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर से रोहड़ू को जोड़ने वाली भद्राश-ब्रांदली सड़क की दयनीय दशा से हजारों ग्रामीण और बागवान परेशान हैं। करीब 35 किलोमीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह गड्ढों और दलदल में तब्दील हो चुकी है। सेब सीजन शुरू होने के साथ ही मंडियों तक उपज पहुंचाने की चिंता बागवानों को सता रही है।
भद्राश से ब्रांदली खड्ड तक 35 किलोमीटर सड़क लंबे समय से खराब है। बरसात के कारण शैली से ब्रांदली खड्ड तक 10 किलोमीटर का हिस्सा दलदल में बदल चुका है। इससे बाहली, नरैण और पलजारा पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। छोटे वाहनों को भी सड़क की खराब हालत से नुकसान पहुंच रहा है। बागवानों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं, वहीं मरीजों को भी हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इंद्रजीत, विकास लांबा, प्रेम राज, सुभाष, पवन कुमार, संजीव और ललित सहित अन्य बागवानों ने कहा कि इस मार्ग से करीब एक लाख सेब पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में जाती हैं। सेब सीजन से पहले सड़कों की मरम्मत के दावे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बारे में अधिशासी अभियंता से विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद सड़क की मरम्मत के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। विभाग जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें