फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। प्रधानाचार्य शालू गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं है, बल्कि इसे दैनिक आदतों में शामिल करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी कुंदन शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें चित्रकला, नारा लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवी विशेष सफाई अभियान भी चलाएंगे। स्वयंसेवी स्कूल भवन, पानी की टंकियों और पूरे विद्यालय परिसर की सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें