फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में तबदील हुई आनी-बश्ता सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाले मुख्य आनी-बश्ता सड़क इन दिनों कीचड़ में तबदील हो गई है। क्षेत्र के लोगों में रोष है कि वर्षों से वे सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं, वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उनकी इस समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। खस्ताहाल सड़क से सेब की फसल मंडी तक पहुंचाने की चिंता सता रही है। बीते आठ माह से सड़क दुरुस्त करने की मांग की है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

आनी उपमंडल का सबसे अधिक सेब बहुल क्षेत्र जाबन की यह प्रमुख सड़क है। कुछ ही दिनों में यहां सेब सीजन शुरू होने वाला है। वहीं जगह-जगह सड़क कीचड़ से भरी पड़ी है, अधिकतर स्थानों में निकासी नालियां न होने से बारिश का पानी सड़क पर ही एकत्रित हो रहा है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है और वाहन चालकों को भी सड़क की खस्ता हालत से नुकसान उठाना पड़ रहा है। दो वर्ष पूर्व करीब 12.38 करोड़ रुपये की राशि से सड़क का कायाकल्प किया जाना था, लेकिन बीते 8-9 माह से यह कार्य ठप पड़ा है। विभाग की लापरवाही से सड़क पर बिछाया गया गटका भी उखड़ रहा है।
क्षेत्र के एनडी ठाकुर, संदीप कुमार, गुरदयाल, नरेश कुमार, विक्की, गुड्डू ब्रह्मचारी, विकास, राम दास सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस सड़क की खस्ताहाल सुधारने की मांग की है। वहीं लोनिवि निरमंड के अधिशासी अभियंता पासंग नेगी ने कहा कि आनी-बश्ता सड़क के निगाली कैंची से आगे खराब होने की सूचना मिलने के बाद इसे तुरंत ठीक करने के निर्देश एसडीओ और जेई को दे दिए गए हैं। काम में ढील बरतने वाले ठेकेदार पर पेनल्टी की गई है। वहीं एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होने वाला है। सड़कों की हालत सुधारने को लेकर लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें