फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुंडा-सनेई सड़क पर भूस्खलन का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्वासनों तक सिमटे लोक निर्माण और वन विभाग के आश्वासन
विज्ञापन

एसडीएम से मिलकर संयुक्त विभागीय समिति गठित करने की उठाएंगे मांगे

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल रामपुर के कई ग्रामीण इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। विकास खंड की डंसा पंचायत के 6 गांवों के ग्रामीण वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से खतरों के साये में सफर कर रहे हैं। यहां सुंडा-सनेई सड़क पर हर वर्ष बरसात में भूस्खलन की घटनाएं पेश आ रही हैं लेकिन लोक निर्माण और वन विभाग अभी तक ग्रामीणों को राहत नहीं पहुंचा पाए हैं। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। डंसा पंचायत के पूर्व प्रधान देश कुमार हुडन ने कहा कि शुक्रवार को डंसा और रचोली पंचायत का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह से मिलेगा और संयुक्त विभागीय समिति गठित करने की मांग उठाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2024 में भारी बरसात के दौरान पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से क्षेत्र की मुख्य सुंडा-सनेई सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और एक निजी वाहन भी भूस्खलन की चपेट में आया था। भूस्खलन के कारण करीब एक माह तक वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ी रही। वर्ष 2023 में पंचायत प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग से भूस्खलन वाले क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई थी और वन विभाग ने भी यहां क्रेटवायर, चेकडैम बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ये आश्वासन केवल कोरी घोषणाओं तक सिमट कर रह गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क का यह भूस्खलन प्रभावित हिस्सा ब्लैक स्पॉट बन चुका है। यहां हर वक्त पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा बना रहता है। जब भी पहाड़ी से पत्थरों के गिरने की आवाज गूंजती है, तो यहां से ठीक नीचे रचोली पंचायत के खोयी गांव के ग्रामीण सहम जाते हैं। कई बार मकान खाली करने की नौबत आ जाती है। प्रशासन को इस मुद्दे पर कड़ा संज्ञान लेने की तत्काल आवश्यकता है। जन प्रतिनिधियों ने शनेरी गांव के ऊपर जीरो पॉइंट से राया गांव होते हुए करीब आधा किलोमीटर वैकल्पिक मार्ग तलाशने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता से उठाई थी समाधान की मांग
डंसा पंचायत प्रधान पदमा कुमारी ने बताया कि हाल ही में पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला था। ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या के समाधान की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें