रूसलाह स्कूल के मुक्केबाज ऋषभ शिक्षको के साथ
- फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहडू़)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रुस्लाह के छात्र ऋषभ ने जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा यशवंत ने सिल्वर मेडल जीता है। रामपुर बुशहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन में हुई इस प्रतियोगिता में रुस्लाह स्कूल के चार छात्र ने भाग लिया।
इसमें आशीष और आदित्य प्रथम चरण मुकाबले में हार गए। वहीं यशवंत ने अपने वर्ग में दो प्रतिद्वंद्वियों को हराया। ऋषभ ने अपने चारो मुकाबलों में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पहले और दूसरे ही राउंड में ही धराशायी कर दिया। शारीरिक शिक्षक दिनेश गाजट ने बताया कि ऋषभ ने छह मई को शिमला हुए राज्य स्तरीय मुकाबले में कांगड़ा के सुजल को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसको लेकर स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल तपिंद्र झगटा और एसएमसी प्रधान देवेंद्र सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।