फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाश में देव परंपरा का प्रतीक ऋषि पंचमी मेला शुरू

विज्ञापन
प्राचीन एवं ऐतिहासिक ऋषि पंचमी मेला में मौजूद क्षेत्र के लोग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। कुल्लू जिले के दलाश में देव परंपरा का प्रतीक ऋषि पंचमी मेले का देवताओं के भव्य स्वागत के साथ आगाज हुआ। इस दौरान जगेश्वर महादेव, खोडू देवता और कुईकंडा नाग देवता के मिलन के हजारों लोग गवाह बने। रविवार को शिव मंदिर से देवताओं को मेला स्थल सौह तक लोगों ने नाचते गाते हुए पहुंचाया।
विज्ञापन

मेला स्थल पर देवताओं के मिलन का नजारा देखकर लोग भाव विभोर हो गए। मेले में दिन भर नाटियों का दौर चलता रहा। शाम को देवताओं ने मेला स्थल से शिव मंदिर में प्रवेश किया, जहां बुजुर्ग पारंपरिक गीतों पर तमाशा करते हैं। इस पर देवताओं को नचाया जाता है। इन गीतों पर बुजुर्ग मंदिर में शाम को नाटी भी लगाते हैं। मेला कमेटी के कारदार रमेश वर्मा ने बताया कि मेले का आयोजन सदियों से किया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले मेले में हजारों लोग उपस्थिति दर्ज करके देवी, देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें