रिकांगपिओ में योगासन प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित योग क्रीड़ा प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग में अनिकेत, राहुल और भव्या ने पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में 59 योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा कुलदीप नेगी ने सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में नौ वर्ष से 14 वर्ष के आयु वर्ग में लड़कों कर श्रेणी अनिकेत मन्हास ने पहला स्थान हासिल किया जबकि राहुल और भव्या क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में नियति और अंशु संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे जबकि तनिशा दूसरे और सरोज कुमारी तीसरे स्थान पर रही। 14 वर्ष से 18 वर्ष वर्ग के आयु वर्ग लड़कों की श्रेणी में आयोजित प्रतियोगिता में ऋषि भास्कर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि नितिन और अर्पित नेगी द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में लड़कियों की प्रतियोगिता में ज्योतिका नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में लड़कियों की श्रेणी में दोवा खांडो प्रथम, रोबिना दूसरे और सुमन तीसरे स्थान पर रहीं।