फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मंजूरी के जला डाला राजस्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की सांगला तहसील में उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना राजस्व रिकॉर्ड के कुछ हिस्से को जला दिया गया। इससे लोगों में आक्रोश है। इस मामले में लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बिना उपमंडल अधिकारी की अनुमति के राजस्व रिकॉर्ड जलाने से तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली पर जन प्रतिनिधियों ने सवाल उठाए हैं।
जिले के तहसील कार्यालय सांगला में शुक्रवार को करीब 12 बजे कार्यालय भवन की पिछली तरफ नियमों को ताक पर रखकर तहसील कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने राजस्व विभाग में रखे रिकॉर्ड को जला दिया है। तहसील भवन की धरातल मंजिल के एक कमरे में जहां राजस्व विभाग का रिकॉर्ड रूम है उस कमरे को खाली करवाने के बहाने यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

प्रधान सांगला देव सांकी नेगी, प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, प्रधान चांसू बीरबल नेगी, प्रधान थेमगारंग मनोहर देवी नेगी, उप प्रधान कामरू विजेंद्र नेगी, उप प्रधान रक्षम खजान नेगी ने कहा कि कानून एवं कायदे के मुताबिक राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को जलाने से पहले उच्च अधिकारियों के आदेशों के बाद कमेटी का गठन होता है और इसके बाद ही रिकार्ड को नष्ट किया जा सकता है। लेकिन उच्च अधिकारियों की अनुमति और कमेटी के गठन के बगैर रिकार्ड को नष्ट किया गया। उन्होंने इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।
रिकार्ड नष्ट करने के नहीं दिए हैं आदेश : एसडीएम
एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने बताया कि राजस्व विभाग के पुराने रिकार्ड को नष्ट करने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किए हैं। न ही राजस्व विभाग सांगला से हमें इस संबंध में कोई आवेदन आया था। राजस्व विभाग के रिकॉर्ड जलाने के मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पुराना रिकॉर्ड जलाया गया : तहसीलदार
तहसीलदार सांगला जयचंद ने बताया कि कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कहा कि इसकी सूचना एसडीएम और डीसी को भेज दिया है। विभाग के पास एक कमरे में स्टोर के साथ पुराना रिकॉर्ड और आपदा प्रबंधन का सामना होने से राजस्व रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं था। इसलिए कमरे को खाली करके जो राजस्व रिकॉर्ड काम का नहीं है उसे नष्ट किया है। जरूरी राजस्व रिकार्ड को लोहे की अलमारी में सुरक्षित रखा है। कहा इस इस कमरे को आने वाले दिनों में तहसील कल्याण अधिकारी के लिए दिया जाएगा। जलाए गए रिकॉर्ड की लिस्ट राजस्व विभाग के पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें