फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से लापता दो लोगों को नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के कड़छम-सांगला मार्ग पर बास्पा नदी में गिरी गाड़ी से लापता दो लोगों को सात दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लगा है। बरसात के कारण पानी का बहाव तेज होने से पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन और प्रशासन को लापता लोगों को ढूंढने में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। जिला प्रशासन ने लापता लोगों को खोजने के लिए जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त किन्नौर जिला आपदा प्राधिकरण के माध्यम से मंडी से पांच गोताखोरों की टीम बुलाई थी लेकिन गोताखोर भी लापता लोगों को तलाश करने में असफल रहे। हालांकि, अब इन्हें सतलुज में तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों ने संयुक्त रूप से लापता लोगों को तलाश करने का हर संभव प्रयास किया लेकिन बास्पा और सतलुज नदी में सिल्ट और जल स्तर अधिक होने के कारण इन लोगों को तलाशने में परेशानी हो रही है। कड़छम पुलिस, सांगला पुलिस और जेएसडब्लू को लापता लोगों की तलाश जारी रखने और मिलने पर तुरंत सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें