फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग में जल्द खुलेगा रेन बसेरा, बेसहारा और जरूरतमंदों को मिलेगा ठिकाना

विज्ञापन
ठियोग नगर परिषद की बैठक में मौजूद सदस्य, व्यापार मंडल के प्रतिनि​धि और संस्थाओं के पदाधिकारी।
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर)। ठियोग नगर परिषद क्षेत्र में अब सर्दियों के मौसम में कोई भी गरीब और बेसहारा व्यक्ति ठंड से नहीं ठिठुरेगा। इसको लेकर पोटेटो मैदान के समीप रेन बसेरा तैयार किया है। यहां ऐसे लोगों के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी। मंगलवार को इसको लेकर नगर परिषद कार्यालय में नप अध्यक्ष विवेक थापर की अध्यक्षता में शहर के कारोबारियों और अन्य संस्थाओं की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमें कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा, व्यापार मंडल प्रतिनिधि इंद्रजीत, रिदम बॉयज संस्था के प्रमुख विनीत, ठियोग सिविल अस्पताल के प्रतिनिधि यशपाल, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें चर्चा की गई ठियोग नगर में अभी तक रेन बसेरे के नाम पर कोई जगह नहीं थी।
डेढ़ दशक पहले उस समय की नगर परिषद ने पोटेटो मैदान के समीप ही बेसहारा लोगों को आश्रय देने के लिए एक दो मंजिला भवन बनाया था। इसका उपयोग रेन बसेरे के रूप में होना था। मगर भवन में लंबे समय से अग्निशमन केंद्र और गैस एजेंसी चल रही है। इसी भवन में चार कमरों को अब रेन बसेरे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। नप अध्यक्ष ने बताया कि 24 घंटे चलने वाले इस रेन बसेरे में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाया जाएगा। इसके साथ ही चौकीदार की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई भी बेसहारा व्यक्ति और ठियोग अस्पताल में मरीज के साथ आए लोग इसका उपयोग ठंड में कर सकते हैं। बैठक में सभी स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यापार मंडल से अपील की गई कि बर्फ के दिनों में कोई भी व्यक्ति ठंड में अगर बाहर मिलता है तो उसे रेन बसेरे तक पहुंचाया जाए। शिमला की एक संस्था के प्रमुख सरबजीत बॉबी ने इस रेन बसेरे में निशुल्क भोजन की व्यवस्था की भी पेशकश की है। उल्लेखनीय है कि ठियोग में सर्दियों के दिनों में सड़कें बर्फबारी के कारण बंद हो जाती है। इस वजह से कई लोग लोग फंस जाते हैं, जिनके लिए इस प्रकार के आश्रय की बहुत जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें