फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जुटाई दो लाख की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भेंट किए चेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। वर्ष 2023 गुजर चुका है, लेकिन प्राकृतिक आपदा के जख्म आज भी हरे हैं। आपदा प्रभावित हजारों लोग अब भी राहत और पुनर्वास की राह ताक रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष प्रभावितों की मदद में अहम भूमिका निभा रहा है। राहत कोष में प्रदेश के विभिन्न संगठन, संस्थाएं और लोग काफी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

किन्नौर जिले की ग्राम कांग्रेस कमेटी कल्पा और गांव के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए दो लाख एक हजार एक सौ रुपये की राशि जुटाई है। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए इस राशि का चेक राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगह सिंह नेगी के जरिये राहत कोष के लिए दिया गया। ग्राम कांग्रेस कमेटी कल्पा के अध्यक्ष प्रवीन नेगी ने बताया कि कमेटी के लोगों ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए एक लाख एक हजार एक सौ रुपये की राशि जुटाई है। उन्होंने जिले के अन्य लोगों से भी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। वहीं कल्पा गांव से संबंध रखने वाले ज्ञान प्रकाश नेगी ने भी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए एच्छिक निधि से एक लाख रुपये की राशि भेंट की है। ज्ञान प्रकाश ने इस राशि का चेक मंत्री जगत सिंह नेगी को सौंपा।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्राम कांग्रेस कमेटी सचिव आनंद नेगी, जिला सचिव राजकुमार नेगी, सचिव देवीनर नेगी, पूर्व प्रधान प्रवीन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें