फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागीपुल और समेज में 12 परिवारों को बांटी राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागीपुल में बेली ब्रिज निर्माण का 50 फीसदी कार्य पूरा, तीन दिन में तैयार करने का लक्ष्य : मनमोहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए निरमंड उपमंडल प्रशासन ने समेज और बागीपुल के 12 परिवारों को 50-50 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान करते हुए कुल 6 लाख की अग्रिम राहत राशि प्रदान की है। इसके साथ ही 12 अन्य प्रभावित परिवारों को एलपीजी का कनेक्शन भी प्रदान किया गया है।

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि राहत राशि के तहत अन्य परिवारों को भी लाया जाएगा और आगामी दिनों में सभी प्रभावित परिवारों को सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत अग्रिम राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी। इसी कड़ी में एलपीजी गैस कनेक्शन भी अन्य प्रभावित परिवारों को वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बागीपुल में तीन दिनों में बेली ब्रिज तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस स्थान पर ब्रिज बनाने का कार्य 50 फीसदी से ज्यादा हो चुका है। इसके पश्चात केदस में बेली ब्रिज बनाने का कार्य आरंभ होगा। केदस में ब्रिज निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। बागीपुल के पश्चात केदस में पुल बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। कोयल में भी पुल लगाया जाना है। उन्होंने कहा कि बागीपुल जाओं सड़क को अब यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है, जो आपदा के बाद से बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा है कि सरकार और उपायुक्त कुल्लू के निर्देशानुसार वह स्वयं विभिन्न राहत कार्यों का जायजा लगातार ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी समेज और बागीपुल में प्रभावित क्षेत्रों का प्रशासन ने दौरा किया है। इस दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और अग्रिम राहत के तौर पर नकद राशि भी बांटी गई। कहा कि बागीपुल और समेज में पुलिस, एनडीआरएफ और होम गार्ड की विभिन्न टुकड़ियां सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। आपदा के दौरान आई बाढ़ में बह गए लोगों को ढूंढने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें