फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में 60 नर्सरी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 181 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ में नर्सरी शिक्षकों के लिए हुए साक्षात्कार
विज्ञापन

कल्पा, निचार और पूह खंड से पहुंचे अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
किन्नौर। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के बचत भवन में 60 नर्सरी शिक्षकों के चयन के लिए आउटसोर्स प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार आयोजित किए गए। इस साक्षात्कार में किन्नौर के तीनों ब्लॉकों कल्पा, निचार और पूह से 181 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
पांवटा साहिब की पाखी संस्था के निदेशक ईश्वर चंद शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय बोर्ड ने साक्षात्कार में लिया गया। बोर्ड में नीलम चेयरमैन थीं, जबकि सदस्य के रूप में मोहम्मद खलीक और मोहम्मद शानू शामिल थे।
विज्ञापन

ईश्वर चंद शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। साथ ही अभ्यर्थी के पास दो वर्ष का एनटीटी, डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन या बीएड की डिग्री होनी चाहिए। यह भी अनिवार्य है कि संबंधित प्रमाण पत्र राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त हो।
ब्लॉकवार पदों की बात करें तो कल्पा के लिए 28, निचार के लिए 23 और पूह ब्लॉक के लिए 19 पदों के लिए साक्षात्कार हुए। चयनित अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

साक्षात्कार में भाग लेने आईं उम्मीदवारों ने बताया कि सबसे पहले रजिस्ट्रेशन व दस्तावेज़ों की जांच की गई, जिसके बाद तीनों बोर्ड सदस्यों ने उनसे शैक्षणिक, अनुभव एवं बाल शिक्षा से संबंधित सवाल पूछे। छएरिंग डोलमा (कोठी), देव प्रभा (टापरी), यशोधरा (किल्बा) और चेतना (रिकांगपिओ) जैसी कई उम्मीदवारों ने प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बताया।
गौरतलब है कि किन्नौर में लगभग 150 प्राइमरी स्कूलों में बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें