फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राथल स्कूल ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
जुब्बल खंड की अंदर 19 खेलकूद स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते विधायक रोहित ठाकुर - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्राणु में आयोजित जुब्बल खंड की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब राथल स्कूल ने जीता जबकि मांदल स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता टीमों को नवाजा। कबड्डी स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंद्राणु ने जीत दर्ज की। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुड्डू उपविजेता रहा। खोखो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झगटान विजेता रहा जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झड़ग नकराड़ी को उपविजेता के खिजाब से संतोष करना पड़ा।
बैडमिंटन स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। योग स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नकराड़ी ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोलंग दूसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वती नगर प्रथम और जुब्बल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। सामूहिक गीत स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मांदल ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में विधायक रोहित ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को नवाजा।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होेंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई के विभिन्न क्षेत्रों में 20 सड़कों को पास कर जनता को समर्पित किया गया है। स्नैल से हाटकोटी के बीच बनने वाली करीब 13 किलोमीटर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का टेंडर 15 दिसंबर 2021 को ठेकेदार को आवटित कर दिया गया है। इस सड़क के निर्माण पर 77.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 7 करोड़ 1 लाख 67
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें