फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की एक पंचायत में छह साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह बच्चों के साथ खेल रही थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान आरोपी नेपाली कमल बहादुर ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे जंगल की ओर ले गया। बच्ची के अपहरण की सूचना अन्य खेल रहे बच्चों ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत उस स्थान पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा और इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आईपीसी और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें